All Gadgets News

व्हाट्सएप्प इस नये फिचर से आप करेगे पहले से ओर भी ज्यादा


- इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में नया फीचर जोड़ा हैं। यह फीचर स्टैटस का है जिसमें यूजर्स अब अपने स्टैटस में टेक्स्ट के अलावा फोटोज और वीडियोज भी लगा सकते हैं। यह नए फीचर्स अपडेट के जरिए आपके व्हाट्सऐप तक पहुंच जाएंगे।

- अगर आपने स्नैपचैट या इंस्टाग्राम यूज किया है तो यह फीचर इनमें दिया जाने वाले स्टोरी फीचर जैसा ही है। iOS में यह नया फीचर बॉटम में कॉलिंग टैब के बगल में है जबकि एंड्रॉयड में यह ऑप्शन भी एक अलग टैब में ही मिलेगा।

- इसके तहत यूजर्स अब अपने स्टैटस में टेक्स्ट के अलावा फोटोज और वीडियोज भी लगा सकते हैं। यानी आप फोटोज, गीफ इमेज, वीडियोज और ड्रॉइंग अपने चुनिंदा दोस्तों के साथ बतौर स्टैटस 24 घंटों के लिए शेयर कर सकते हैं।



- पहले आप अपने दोस्तों से कोई तस्वीर, वीडियो या GIF शेयर करनी होती थी तो आप या तो broadcasting फीचर का इस्तेमाल करते थे, या फिर एक-एक करके भेजते। लेकिन अब आप सीधा स्टेटस में उसे डाल सकते हैं, जो 24 घंटे बाद खुद ही गायब हो जाएगी।

- नया स्टेटस फीचर अब आईफोन, एंड्रायड और विंडोज डिवाइस रखने वाले दुनिया भर के सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। व्हॉट्सऐप ब्लॉग के मुताबिक अब स्टेटस अपडेट एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे। ब्लॉग में गुरुवार को बताया गया, “नया और बेहतर स्टेटस फीचर अब आप अपने दोस्तों के लिए मजेदार और सरल तरीके से अपने स्टेटस को अपडेट कर सकते हैं।” 

- व्हाट्सऐप अपने एप को यूजर्स के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लगातार अपडेट और फीचर्स जारी कर रहा है। इस सोशल नेटवर्किंग ऐप ने हाल में ही टू-स्टेप वैरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है ताकि यह और अधिक सुरक्षित बन सके।
Tag : Whatsapp Tip
Back To Top