- आयकर विभाग एक ऐसा मोबाइल ऐप बना रहा है जिसके जरिए करदाता आयकर का भुगतान कर सकेंगे। पैन के लिए आवेदन भी स्मार्टफोन से ही किया जा सकेगा। इसके साथ ही विभाग E-KYC के आधार पर आवेदक को पैन कुछ ही मिनट में जारी करने की एक परियोजना पर काम कर रहा है। इससे लोगों के लिए स्थायी खाता संख्या (पैन) हासिल करना आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग कर दायरे में आएंगे।
- एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल एप अभी शुरुआती चरण में है। एप से लोग पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे, टैक्स भर सकेंगे और अपने रिटर्न की ट्रैकिंग कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
-फोन खो जाए तो पता लगाने के लिए ऐसे जानें IMEI नंबर
- इससे अधिक से अधिक लोग टैक्स के दायरे में आ सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केन्द्र सरकार यह ऐप आधार बेस्ड E-KYC से लैश होगा। यही वजह है कि पैन कार्ड बनाना अब चंद मिनट का ही काम होगा।
- E-KYC आधार बेस्ड वह सुविधा है जिसके जरिए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने वालों की डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और बायोमेट्रिक थम्ब इम्प्रेशन के जरिए पहचान हो सकेगी। गौरतलब है कि अब तक 111 करोड़ आधार कार्ड जारी किए गए हैं।
- हालांकि, आपको पैन नंबर तो तुरंत मिल जाएगा, लेकिन कार्ड बाद में डिलिवर होगा। CBDT और कंपनी मामलों के मंत्रालय ने नई कंपनियों को एक साझे फॉर्म के जरिए चार घंटों में पैन जारी करने के लिए समझौता किया है। इसके पीछे भी मकसद त्वरित तौर पर पैन जारी करना है जो कंपनियों के लिए व्यवसाय पहचान संख्या भी होगी।
Tag :
Important Tech Tips
