All Gadgets News

गूगल ने आपके फ़ोन की मेमोरी बचाने के लिए किया ये बड़ा ऐलान


- आपके स्मार्टफोम में कई ऐप होंगे और जाहिर है ऐप होंगे तो मेमोरी की खपत होगी ही. ऐप होंगे तो उनके अपडेट्स भी होंगे और आपको जान कर हैरानी होगी नए अपडेट्स के साथ ही वो ऐप ज्यादा मेमोरी लेने लगते हैं.

- क्योंकि आम यूजर हर बार कैशे और मेमोरी क्लियर नहीं करता. कई ऐप्स के अपडेट ज्यादा बड़े होते हैं जिन्हें डाउनलोड करने में टाइम और डेटा भी लगता है और साथ ही मोबाइल का स्पेस भी खाता है.



Aapke Phone kharab hone ke ye rahe 5 bade Karan, aap ese rakhe dhayan

- अब आपकी यह समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है, क्योंकि गूगल ने ऐलान किया है कि वो अपनी नई तकनीक के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में दिए जाने वाले ऐप के अपडेट्स के साइज को कम कर देगा. यह साइज मौजूदा अपडेट से काफी कम होगा.


- इसके लिए कंपनी फाइल बाइ फाइल पैचिंग

टेक्नीक यूज करेगी. इसके तहत ऐप के अपडेट्स उसके असली साइज से लगभग 65 फीसदी तक कम हो जाएंगे. गूगल के मुताबिक कई बार साइज घटकर 90 फीसदी तक कम सकती है.

- लेकिन ऐसा नहीं है कि यह अब सभी स्मार्टफोन के लिए शुरू होगा. क्योंकि पुराने स्मार्टफोन इस नई तकनीक के लिए योग्य नहीं है. 2015 के बाद बने हुए स्मार्टफोन में ऐसा संभव होगा. यानी नए स्मार्टफोन यूजर्स को जल्द ही अब हल्के अपडेट्स मिलेंगे ताकि स्मार्टफोन की मेमोरी कुछ हद तक बचाई जा सके.

source
Back To Top