मोबाइल बैंकिंग नाम की ही तरह मोबाइल फोन पर की जाती है और ये किसी भी मोबाइल फोन से मुमकिन है. मोबाइल बैंकिंग के लिए स्मार्ट फोन होना जरूरी नहीं है.
वहीं, आगे अब ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इंटरनेट बनाम मोबाइल बैंकिंग. इंटरनेट बैंकिंग बैंक की साइट पर की जाती है और बैंक की साइट काफी बड़ी होती है. लेकिन मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए होती है. मोबाइल ऐप ग्राहक की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया जाता है.
मोबाइल ऐप ग्राहक को सीधे बैंक से कनेक्ट कर देता है. ऐप से बार- बार बैंक का साइट एड्रेस डालने के झंझट से मुक्ति मिल जाती है, लेकिन इसके के लिए ऐप डाउनलोड करना जरूरी है. मोबाइल बैंकिंग के लिए स्मार्ट फोन जरूरी नहीं है.
ये हे फायदे :
-इंटरनेट के जरिए बैलेंस चेक करना, फंड ट्रांसफर करना आसान हो गया है. एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करना आसान हो गया है.
-नेट बैंकिंग के जरिए बिजली और मोबाइल बिल भी भर सकते हैं. लेकिन, ध्यान रखें कि नेट बैंकिंग का यूजर नेम और पासवर्ड किसी से शेयर ना करें. नेट बैंकिंग के लिए बैंक में अकाउंट होना जरूरी है और बैंक की ओर से यूनिक लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिया जाता है. आईडी और पासवर्ड के बिना इंटरनेट बैंकिंग मुमकिन नहीं है.
- कैशलेस पेमेंट पर सरकार देगी 1 करोड़ रुपये का इनाम!
- सरकार का ये टोल-फ्री न. से पाये ऑनलाइन भुगतान मे मदद
-डीटीएच रिचार्ज के साथ कई कंपनियों के बिल पेमेंट की सुविधा भी है। किसी भी समय राशि के ट्रांजेक्शन की सुविधा। इसके अलावा, बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिलती है। इसकी मदद से एकबार में 50 हजार रुपये तक का फंड ट्रांसफर हो सकता है।
-मोबाइल और इंटरनेट बैंकिग से आप केवल कैश नहीं निकाल सकते हैं. यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए आप छोटा पेमेंट भी कर सकते हैं. मोबाइल के जरिए दूध वाले और सब्जी वाले का पेमेंट कर सकते हैं. साधारण मोबाइल से भी मोबाइल बैंकिंग कर सकते हैं.
-मोबाइल बैंकिंग के लिए एक यूजर नाम व पासवर्ड होता है। किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन का मैसेज आये, तो अपना खाता तुरंत चेक करना चाहिए।
अपने मोबाइल फोन पर भी लॉक लगाकर रखें। आप अपना फोन कहीं रखकर भूल गए हैं या फिर वो गुम हो गया है तो ऐसी सूरत में भी किसी के लिए फोन खोलना आसान नहीं होगा। हालांकि मोबाइल फोन बैंकिंग काफी सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन बेहतर होगा कि फोन में मल्वेयर से सुरक्षित रखने वाले सॉफ्टवेयर उपलब्ध हों।
Tag :
Online Payment Tip
